दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य
दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य ,शायद ही जानते होंगे आप ..
📚 दुनियामे एसी कई चीजे है, जो रोचक होने के साथ-साथ हैरान भी करती है l जैसे की शहद दूनिया का इकलौता एसा खाध्य पदार्थ है, जो कभी खराब नही होता है l यह हजारो साल तक सुरक्षित रहता है l कई बार खोज के दौरान मिश्र की प्राचीन कब्रो में से हजारो साल पुराना शहद वैज्ञानिकों को मिला है, जो अभी भी ख़राब नही हुआ है l आज हम आपको एसे ही कुछ रोचक और हैरान कर देने वाले तथ्य बताने जा रहे है , जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे l
📚 आपने कई बार पानी की बोत्तल खरीदी होगी और उस पर लिखी एक्सपायरी डेट भी देखी होगी, लेकिन क्या आपको पता है की पानी की बोतल पर नो जो एक्सपायरी डेट लिखी हुई होती है, वो पानी की नही बल्कि बोतल की होती है l पानी तो ख़राब ही नही होता l
📚 शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है, जो उड नही सकता l यह पक्षीयों की सबसे बडी जीवित प्रजातियों में से है और किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में मादा शुतुरमुर्ग सबसे बडे अंडे देती है l आपको शायद ही ये पता होगा की शुतुरमुर्ग की आँखे उसके दिमाग से भी बडी होती है l
📚 आज चीन भले ही कुंग-फु कला में महारत हांसिल कर चुका है, लेकिन उसे यह कला सिखाने वाला एक भारतीय था , जिसका नाम बोधिधर्म l
उन्हें बोधिधर्मंन भी कहा जाता है l कहते है की वह बौध्ध धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु चीन गए थे, जहा उन्होंने कई लोगो को अपना शिष्य बनाया और उन्हें प्राचीन युध्ध कला " कलरी पट्टू " सीखाई l बाद में इसी " कलरी पट्टू " स्थानीय भाषा में कुछ बदलावों के साथ कुंग-फु नाम दिया गया l
📚 दुनियाकी सबसे बडी मछलियों में से एक व्हेल को तो आप ने देखा ही होगा l वैसे तो इनका वजन 1400 किलो के आसपास का होता है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की सैंकडो टन वजनी ब्लू व्हेल के दिल का वजन करीब 181 किलो होता है l
🙏 " आभार " 🙏






Post a Comment